टिप्पर वाहन चालक ने लगाया अचानक ब्रेक, पीछे से आ रहे कांस्टेबल की बाइक जोर से टकराने से हो गई मौत

हैदराबाद : हयातनगर थाना क्षेत्र के पेद्दा अंबरेपट के पास सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यादगिरीगुट्टा ट्रैफिक थाना में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत मान सिंह बाइक पर जा रहा था। इस दौरान सामने जा रही टिप्पर वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगाई।

Also Read-

इसके चलते पीछे से जा रहे कांस्टेबल की बाइक टिप्पर को जोर से जाकर टकराई। इस हादसे में मान सिंह को गंभीर चोट लगने से मौक पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X