कांग्रेस सत्ता में आते ही कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद: पीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक बूथ में अधिक संख्या में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। रेवंत ने शनिवार को बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना में सोनियम्मा (सोनिया गांधी) की सरकार स्थापित की जाएगी। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद संभागों में आप जिनका उल्लेख करेंगे उन्हीं को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि गरीबों को मकान और पेंशन दी जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसान आत्महत्या न करें। कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही किसानों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर इस साल दिसंबर में विधानसभा भंग करके अगले साल मार्च में चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री केसीआर के दिन अब नजदीक आ गये हैं। केसीआर आत्महत्या करने की सभी प्रकार की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X