हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह को मामूली तरीके से आयोजित करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि हर साल गणतंत्र दिवस समारोह परेड ग्राउंड में भव्य तरीके से आयोजित किया जाता था। कोरोना के चलते नामपल्ली के पब्लिक गार्डन में पिछले दो साल से गणतंत्र जश्न मनाया जा रहा है।

इस बार राजभवन परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। राज्यपाल सुबह 7 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेगी। इसके बाद राज्यपाल विशेष विमान से पुडुचेरी के लिए रवाना होगी। वहां सुबह 9 बजे तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। राजभवन में आयोजित समारोह में कुछ ही मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
