उर्दू डेली के प्रधान संपादक विकारुद्दीन का निधन, बंडारू ने कहा, “तेलंगाना एक अच्छा पत्रकार खो दिया”

हैदराबाद: रहानुमा ए डेक्कन उर्दू डेली के प्रधान संपादक विकारुद्दीन (82) का निधन हो गया है। पिछले दो महीने से स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने के बाद शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शनिवार को विकारुद्दीन के परिवार के सदस्यों से मिलने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहुंचे।

उन्होंने विकारुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना एक अच्छा पत्रकार खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्यों को मानसिक साहस प्रदान करें। इसके अलावा तेलंगाना के पत्रकार संगठनों के नेताओं ने भी विकारुद्दीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X