तेलंगाना किसान कांग्रेस का ‘धान दीक्षा’ शुरू, केसीआर के खिलाफ एक फिर दहाड़ेंगे रेवंत रेड्डी और अन्य नेता

हैदराबाद : तेलंगाना किसान कांग्रेस के नेतृत्व में धान दीक्षा (वरी दीक्षा) अनशन कार्यक्रम शुरू हुआ है। धान दीक्षा इंदिरा पार्क के पास सुबह 10 से रविवार को शाम तक जारी रहेगा।

किसान कांग्रेस के नेताओं ने तेलंगाना में किसानों की ‘यासंगी’ और ‘वानाकालम’ मौसम फसल की खरीदी को लेकर सरकार के रवैये के खिलाफ दीक्षा का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में टीपीसीसी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क और अन्य नेता भाग लेंगे। इसके अलावा प्रदेश के जिले और मंडलों में भी विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि किसानों की धान फसल इस समय सड़कों पर पड़ा है। बारिश के कारण अनेक जगहों पर धान में अंकुर निकल आये हैं। फिर भी केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीति के कारण धान फसल की खरीदी बराबर नहीं की जा रही है।

इसके चलते तेलंगाना में धान किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। फसल खरीदी में देरी हो रही देरी के कारण किसान परेशान हैं। नेताओं ने मांग की कि किसानों की फसल खरीदी करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X