हैदराबाद में दूषित पानी से एक व्यक्ति की मौत, 200 लोग बीमार, अनेक की हालत चिंताजनक

हैदराबाद: शहर में दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सैकड़ों लोग अस्वस्थ्य हो गये। पीड़ित उल्टी और दस्त से परेशान हैं। रात से स्थिति बदल गई है। इसके चलते शहर में हड़कंप मच गया है। सैकड़ों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां अनेक लोगों की हालत चिंताजनक बताई गई है। माधापुर और लंगर हाउस क्षेत्र में जल बोर्ड द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला पेयजल दूषित बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, माधापुर क्षेत्र के गुट्टला बेगमपेट वड्डेरा कॉलोनी निवासी भीमय्या (27) की दूषित पानी पीने से मौत हो गई। उसके दो साल के बेटे की हालत भी चिंताजनक बताई गई है। एक ही कॉलोनी के कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कोंडापुर एरिया अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर पीड़ित पेट में तेज दर्द के साथ अस्पताल आ रहे हैं। बताया गया है कि अब तक 200 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले एक पखवाड़े से पानी प्रदूषित होने की शिकायत जल बोर्ड व वॉटर वर्क कर्मचारियों के पास किये जाने पर भी ध्यान नहीं दिया है। भीमय्या परिवार के सदस्यों ने बताया कि जल छोड़ने वाले लाइनमैन को बताने पर भी उसने इस और ध्यान नहीं दिया।

इसी क्रम में दूषित पानी का असर लैंगर हाउस में भी ज्यादा है। हर घर में लोग उल्टी और दस्त से परेशान है। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी या फूड प्वाइजनिंग हुई है। आज यह भी चेतावनी दी कि उस पानी से स्नान भी नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X