हैदराबाद: तेलंगाना में एक बार फिर कोविड महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना मामलों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 42,531 टेस्ट किए गए और 1,520 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 209 लोग वायरस से ठीक हो गये।
तेलंगाना में एक की मौत हो गई। अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,034 हो गई हैं। वर्तमान में तेलंगाना में मामलों की वृद्धि दर 0.58 प्रतिशत हैथ इस समय तेलंगाना 6,168 सक्रिय मामले हैं।
एक भी ओमिक्रॉन नहीं
दूसरी ओर तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में एक भी ओमिक्रॉन का मामला सामने नहीं आया है। दूसरे देशों से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोखिम वाले 207 लोगों में से 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। अधिकारियों ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेज दिये हैं।

