झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए: निजाम कॉलेज के डिग्री छात्रों का आंदोलन सफल, खुशी से झूम उठे छात्र

हैदराबाद : निजाम कॉलेज के डिग्री छात्रों के आंदोलन को सफलता मिली है। 15 दिनों से जारी छात्रों के आंदोलन के सामने तेलंगाना सरकार को झुकना पड़ा। ज्ञातव्य है कि नवनिर्मित छात्रावास में पीजी व यूजी छात्रों को 50-50 प्रतिशत आवंटन किये जाने के विरोध में निजाम कॉलेज के छात्र में आंदोलन पर उतर आये थे। विपक्षी नेताओं ने भी पखवाड़े से चल रहे छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।

इसके चलते सरकार ने दिन-ब-दिन बढ़ते दबाव को देख यूजी छात्रों को पूरी तरह से छात्रावास आवंटित करने का फैसला किया है। यह भी घोषणा की गई है कि द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र इस महीने की 19 तारीख से पहले छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रावास के लिए 15 दिन बाद आंदोलन सफल होने पर निजाम कॉलेज के छात्र खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

इस बीच, शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी पहले ही छात्रों से चर्चा कर चुकी हैं और जल्द ही एक और छात्रावास बनाने का वादा किया है। लेकिन छात्रों को मंत्री की बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने आंदोलन को जारी रखा।

संबंधित खबर:

इसी क्रम में एक बार फिर मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने छात्रों के साथ चर्चा की और स्पष्ट किया कि नवनिर्मित छात्रावासों में शत प्रतिशत आवास यूजी छात्रों को आवंटित किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने छात्रों से पूछा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है।

छात्रावास आवास को लेकर ओयू के कुलपति और निजाम कॉलेज प्राचार्य के व्यवहार पर मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने रोष व्यक्त किया। मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने प्राचार्य को छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X