हैदराबाद: मलकाजगिरी मंदिर में पूजा करने गई महिला के गायब हो जाने के मामला का अंत दुखद हुआ है। मामले की जांच कर रही पुलिस को जब आरोपी के बारे में पता चला तो हैरान रह गई। पुलिस ने खुलासा किया कि मंदिर गई उमादेवी के आभूषणों पर नजर डाले मंदिर के पुजारी ने ही उसकी निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मलकाजगिरी के एसीपी श्याम प्रसाद राव के अनुसार, रेलवे कर्मचारी जीवीएन मूर्ति और उसकी पत्नी उमादेवी (56) विष्णुपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी में रहते है। दंपत्ति को एक बेटी और बेटा संतान है। पिछले महीन की 27 तारीख को बेटी की शादी हो गई। इस महीने की 8 तारीख को बेटे की सगाई भी हो गई। उमादेवी हर दिन शिवपुरी स्थित मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पैदल जाती-आती थी।
इसी क्रम में सोमवार को (18 अप्रैल) शाम को वह मंदिर गई। मगर लौटकर नहीं आई। चिंतित परिजनों ने मंदिर के पास जाकर देखा तो उसके चप्पल दिखाई दिये। मगर आसपास ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके चलते उन्होंने मलकाजगिरी थाने में उमादेवी के लापता होने की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने उमादेवी के लापता होने का मामला दर्ज कर जांच आरंभी कर दी। पुलिस ने मंदिर के आसपाल लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
गुरुवार को कॉलोनी के स्वयंभू सिद्धी विनायक मंदर में के पीछे उमादेवी का शव पड़ा मिला। मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया। इसी बीच परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उमादेवी मंदिर गई थी, तब उसके शरीर पर सोने कंगन, चेन, अंगूठियां और कान में बालियां थी। हत्या के बाद यह सब आभूषण गायब थे।
पुलिस ने इसी पहलू से मामले की जांच आरंभ कर दी। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि पुजारी मुरली ने ही आभूषण के लिए उमादेवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
