कुएं में गिरी कार को निकालते समय दुर्घटनावश मारे गये नरसिम्हा का शव निकाला गया, छह लाख अनुग्रह राशि और…

हैदराबाद : सिद्दीपेट जिला के चिट्टापुर गांव के पास बुधवार को कुएं में गिरी कार को निकालते समय दुर्घटनावश मारे गये नरसिम्हा का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया है। इसी दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय और गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए आंदोलन पर उतर आये।

साथ ही रामायमपेट-सिद्दीपेट मुख्य मार्ग पर बैठकर रास्ता रोको किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

इस अवसर पर आरडीओ अनंत रेड्डी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। पीड़ित परिवार को छह लाख रुपये अनुग्रह, डबल बेडरूम, परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्सिंग नौकरी दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

संबंधित खबर:

तेलंगाना: कुएं में गिरी कार, मां और बेटे के साथ बचाने गये तैराकी की भी दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X