देश के अमीर मुकेश अंबानी के घर में फिर गूंज उठी किलकारी, ईशा ने दिये जुड़वे बच्चों को जन्म, खुशी से झूम उठा परिवार

हैदराबाद: देश के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के घर में फिर से किलकारी गूंज उठी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वे बच्चों को जन्म दिया है। इसके साथ ही मुकेश और नीता नाना-नानी बन गए हैं। ईशा ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है।

अंबानी के परिजनों ने बताया कि ईशा और उनके पति आनंद पीरामल को 19 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जुड़वा बच्चे पैदा होने के एक दिन बाद आधिकारिक रूप से यह घोषणा की गई। इससे पहले यानी पिछले साल 10 दिसंबर 2020 में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी पिता बन गये थे। उनकी पत्नी स्लोका ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस तरह मुकेश अंबानी दादा भी बन गये।

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। उन्होंने आनंद पीरामल से शादी की है। यह शादी मुंबई में भव्य रूप से हुई थी। शादी का पहला कार्ड सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाकर गणपति बप्पा को आमंत्रित किया गया था।

वहीं, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। शाही अंदाज में दोनों की सगाई का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था।

गौरतलब है कि ईशा और आनंद पीरामल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जहां ईशा अंबानी परिवार की लाडली है तो वहीं आनंद पीरामल भी बिजनेस टायकून हैं। आनंद अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X