Crime: दोस्त के साथ मंदिर गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म, प्रशासन ने चलाया आरोपियों के मकान पर बुलडोजर (वीडियो)

हैदराबाद: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छह दरिंदों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने मीडिया को बताया कि यह मामला रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर गई थी। मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान छह युवक वहां पर आ पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही आरोपियों ने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसके सामने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दोनों का मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। पीड़िता की हालत चिंताजनक है। तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन Pocso के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं।

इसी क्रम में रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने जानकारी दी कि नईगढ़ी में नाबालिग के साथ रेप के मामले में छह आरोपियों में से तीनों के घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। मऊगंज के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस की उपस्थिति में तीन आरोपियों के घर को जेसीबी मशीन से को तोड़ दिया है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X