दिल्ली शराब घोटाला कांड में नाम आते ही MLC कविता बोली- “जांच का मुकाबला करने को तैयार, जेल जाने को भी तैयार”

हैदराबाद: दिल्ली शराब घोटाला में एमएलसी के कविता का नाम आने के चलते गुरुवार को सुबह 10 बजे मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच का सामना करने को तैयार है। इतना ही नहीं जेल जाने को भी तैयार है।

कविता ने आगे कहा कि ईडी और सीबीआई की ओर से मामले दर्ज करना आम बात हो गई है। जब भी चुनाव आते है कि तो उससे पहले ईडी और सीबीआई आती है। अगले साल तेलंगाना में चुनाव है। इससे पहले ईडी और सीबीआई आती है।

कविता ने कहा कि जेल के अलावा मोदी सरकार क्या कर सकती है। हम जेल जाने के लिए तैयार है। साथ ही कहा कि मीडिया को रिपोर्ट लीक करना ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X