मंत्री तलसानी ने बीजेपी के नेताओं पर की गंभीर टिप्पणी, बोले- “हैदराबाद में दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं”

हैदराबाद: तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने बीजेपी के नेताओं पर गंभीर टिप्पणी की है। मंत्री ने कहा कि तेलंगाना देश में एक आदर्श राज्य बन गया है। कुछ लोग जानबूझकर हैदराबाद शहर में दंगे फसाद भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

तलसानी ने आगे कहा कि हर धर्म के लोग अपने-अपने भगवान की पूजा करते है। अन्य धर्म को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात करना ठीक नहीं है। हैदराबाद शहर में अनेक धर्म के लोग बसे हैं।

मंत्री ने कहा कि तेलंगाना में दो दिनों से जारी घटनाओं को लोग बारिकी से देख रहे हैं। तलसानी ने संदेह व्यक्त किया कि हैदराबाद में दंगे भड़काने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसीलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

संबंधित खबर :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X