मंत्री KTR ने इंदिरा देवी को दी श्रद्धांजलि, बोले- “हम अभिनेता महेश बाबू के परिवार के साथ रहेंगे” (वीडियो और तस्वीरें)

हैदराबाद: तेलंगाना के आईटी मंत्री केटीआर ने हीरो महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केटीआर ने हीरो महेश बाबू और सुपर कृष्णा को सांत्वना दी।

https://twitter.com/praveenyadav_99/status/1574988542777835522?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574988542777835522%7Ctwgr%5Ee4a64c3664092b8aa218e28c0c24ba69a1f28f74%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ntnews.com%2Fcinema%2Fmahesh-babu-daughter-sitara-crying-at-indira-devi-dead-body-780001

उन्होंने इंदिरा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद महेश बाबू के परिवार के सदस्यों से मिले। साथ ही कहा कि वो महेश बाबू के परिवार के सदस्यों के साथ रहेंग।

संबंधित खबर :

इसी क्रममें महेश बाबू की बेटी सितारा अपनी दादी इंदिरा देवी की मौत की खबर सुनकर फूट-फूट कर रोने लगी। इंदिरा देवी पार्थिव शरीर के पास बैठकर दादी को याद कर भावुक हो गईं। महेश ने उसे दिलासा भी दिया। मगर वह अपना दुख नहीं रोक पाई। कहा जाता है कि इंदिरा देवी सितारा से बहुत प्यार करती थीं और अक्सर इंदिरा देवी से मिलने जाती थीं।

सुपरस्टार कृष्णा की पहली पत्नी इंदिरा देवी थीं। उनके दो बेटे रमेश बाबू और महेश बाबू और बेटियां पद्मावती, मंजुला और प्रियदर्शिनी हैं। कृष्णा की दूसरी पत्नी विजया निर्मला का 2019 में निधन हो गया। कृष्णा के बड़े बेटे रमेश बाबू का इसी साल जनवरी में निधन हो गया।

आपको बता दें कि इंदिरा देवी का बीमारी के कारण बुधवार को कारण निधन हो गया। कुछ समय से बीमार चल रही इंदिरा देवी ने बुधवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर हैदराबाद के जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X