बेटा हो तो ऐसा: मंत्री केटीआर ने बाप का रखा नया नाम, KCR का मतलब है…

हैदराबाद : आईटी मंत्री केटी रामाराव ने टीआरएस पार्टी प्लेनरी में दिलचस्प टिप्पणी की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कौन है? अब तक इसके जवाब में हर कोई कहता आया है कि केसीआर या कल्वकुंट्ला चंद्रशेखर राव। मगर यह जवाब गलत है। केसीआर का पूरा और असली नाम- कालुवलु (नहरें) K, चेरुवुलु (तालाब) C और रिजर्वायर (जलाशय) R हैं।

यह नाम कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे और तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने सोमवार को हाईटेक्स में आयोजित तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्लेनरी में रखा है। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केसीआर के नये नाम का स्वागत किया। साथ ही केटीआर ने केसीआर की ओर से तेलंगाना में सिंचाई जल के लिए किये और दिये जा रहे प्रमुखता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही मंत्री ने औद्योगिक प्रगति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली के कारण तेलंगाना में लगातार संपदा का सृजन हो रहा है। इस दौरान मंत्री ने बिजली, आईटी और औद्योगिक प्रगति पर प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनक्लूजिव (समावेशी) विकास के थ्री आई पॉलिसी का पालन किया जा रहा है।

केटीआर ने आगे कहा कि देश कभी बंगाल जैसा सोचता था। अब देश वैसा ही सोचता है जैसा तेलंगाना सोचता है। उन्होंने कहा कि अब हैदराबाद बड़े-बड़े आईटी कंपनियों का अड्डा बन गया है। गूगल के लिए हैदराबाद मुख्य केंद्र हो गया है। अमेज़न और ऐपल के लिए जान बन गया है। इन सबकी बदौलत तेलंगाना में हजारों करोड़ का निवेश आ रहा है। तेलंगाना देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप राज्य बन गया है। इन सबके लिए केसीआर की सोच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X