बेंगलुरु में गिरा मेट्रो का पिलर, मां-बेटे की मौत, पति और बेटी गंभीर रूप से घायल, पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा

हैदराबाद : बेंगलुरु में बड़ा हादसा हुआ। शहर के नागवारा में मंगलवार को अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो पिलर गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का पति और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पति और दोनों संतान के साथ बाइक से जा रहे थे। उसी समय पिलर उनके ऊपर गिर गया। महिला के जुड़वां बच्चों में से बेटे की जान चली गई। हादसे में बेटी गंभीर रूप से घायल है।

वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु मेट्रो के एमडी ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि यह हादसा फीसदी कमीशन वाली सरकार के कामकाज का नतीजा है। इसी वजह से किसी काम में क्वालिटी नहीं बची है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई। लोहिथ कुमार, उनकी पत्‍नी तेजस्विनी और उनके जुड़वां बच्‍चे बाइक से जा रहे थे। नम्मा मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। मेट्रो पिलर के लिए लोहे के सरिए से बने पिलर का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा था। उसी समय पिलर उनकी बाइक पर गिर गया।

हादसे में तेजस्विनी और उनके ढाई साल के बेटे विहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोहित और उनकी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार महिला और पुरुष दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।

पिलर गिरने के बाद बेंगलुरु मेट्रो के एमडी मौके पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी काम में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखती है। केस की विस्तार से जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि इसके पीछे कोई तकनीकी कारण है या मानवीय गलती से यह हादसा हुआ। पिलर की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। एफएसएल और अन्य विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एडिशनल पुलिस आयुक्त ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X