हैदराबाद : ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के कराची शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर रविवार को ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में हुए भीषण प्रदर्शन किया गया। इस प्रदेशन में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें-
यह हिंसा मुख्य रूप से शिया समुदाय के प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई। बड़ी संख्या में एमटी खान रोड पर जमा होकर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर प्रदर्शन करते जा रहे थे। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास के बाहर भीषण प्रदर्शन के दृश्य दिखाई दी है। दरवाजे-खिड़कियां तोड़ी गईं। आग लगाई गई। संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। प्रदर्शनकारियों ने लाठियों से गार्ड क्षेत्र पर हमला किया। पाकिस्तान में अब भी तनाव है।
