हैदराबाद: तेलंगाना में मंगलवार (16 अगस्त) को सुबह 10.30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का गायन होगा। इसके चलते लोगों को राष्ट्रगान के समय अपने-अपने जगहों पर खड़े हो जाना है।
इसी क्रम में तेलंगाना सरकार ने 16 अगस्त को राज्य भर में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन में शामिल होने का लोगों को आह्वान किया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) आबिड्स सर्कल में राष्ट्रगान कार्यक्रम के सामूहिक गायल में भाग लेंगे।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सोमवार को यहां एबिड्स एंड नेकलेस रोड पर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन की व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कुछ सुझाव दिये।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रगान के सामूहिक गायन का आयोजन मंगलवार सुबह 11.30 बजे सभी ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों के वार्डों, महत्वपूर्ण यातायात जंक्शनों और स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, जेलों, कार्यालयों और बाजार स्थलों में किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि आयोजन के दौरान बिना किसी हलचल या शोर के अत्यधिक अनुशासन बनाए रखा जाये।
