नामपल्ली बीजेपी कार्यालय देकर गये पार्सल में निकला आटे से बनाया गया आदमी का खिलौना, मचा हड़कंप

हैदराबाद : नामपल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में देकर गये पार्सल से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति पार्सल देकर चला गया। उस पार्सल में आदमी का खिलौना और उस नाम के लिखा होने से सभी भयभीत हो गये।

इस महीने की 23 तारीख को बीजेपी कार्यालय में अल्पसंख्य मोर्चा के अध्यक्ष अफरस बाशा के नाम पर पार्सल आया। पार्सल में आटे से बनाये गये आदमी का खिलौना था। यह देख सभी भयभीत हो गये। उस खिलौने पर अफसर बाशा का नाम होने हड़कंप मच गया।

पता चला है कि अज्ञात व्यक्ति ने बीजेपी कार्यालय में पार्सल देकर चला गया। अफसर बाशा ने पार्सल में आटे का खिलौना देखकर भयभीत हो गया। खिलौने पर उसका नाम लिखा होने से डर गया।

इस घटना की थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एसीपी वेंकट रेड्डी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय की तलाशी ली। पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी के फुटेजों को खंगाल रही हैं। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के बारे में जांच आरंभ कर दी है।

आपको बता दें कि पिछले महीने गुप्तचर विभाग ने बीजेपी कार्यालय आंतकी निशाने पर होने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने पार्सल मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X