हैदराबाद : मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह ने आह्वान किया है कि हिंदु समुदाय के युवक जल्द से जल्द शादी कर ले और पांच बच्चे पैदा करें। के अनुसार, बड़वानी में एक कार्यक्रम के दौरान सांसद ने हिंदू युवाओं से समय पर विवाह करने और पांच-पाँच बच्चे पैदा करने की अपील की।
सांसद ने बताया, “बीते दिनों में युवक 20 साल की उम्र में शादी कर लेते थे और सात बच्चे पैदा करते थे। अब 30-35 साल की उम्र में शादी कर ले रहे हैं और एक ही बच्चे को पैदा कर रहे हैं। इसके कारण हिंदूओं का बर्थ-रेट 1.9 कम हो गया है। चार बच्चों में एक हिंदु और तीन अन्य धर्मों के हैं।”
यह भी पढ़ें-
गजेंद्र सिंह ने हिंदू परिवारों से “हम दो, हमारे पांच” के नारे के साथ कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का अनुरोध किया। उन्होंने युवाओं से समय पर विवाह करने और परिवार बढ़ाने का आह्वान किया।
