आंध्र प्रदेश : लैपटॉप में विस्फोट, महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में लैपटॉप विस्फोट हुआ। विस्फोट में लैपटॉप पर काम कर रही महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कडपा जिले के बी कोडुरु मंडल के मेकवारीपल्ले गांव में सॉफ्टवेयरकर्मी सुमति लैफ्टटॉप को चार्जिंग लगाकर काम कर रही थी। इसी समय अचानक विस्फोट के साथ आग लग गई। विस्फोट में सुमति गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुमति को कडपा के एक निजी अस्पातल में भर्ती किया गया। उसकी तबीयत स्थिर है। इससे पहले कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई। इसके चलते लोगों में लैपटॉप विस्फोट की घटना चर्चा का विषय बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X