Kho-Kho World Cup-2025: भारतीय पुरुष टीम ने भी जीता विश्व कप का खिताब, एक दिन में मिली दोहरी खुशी

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप-2025 पहला विश्व कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने नेपाल को 54-36 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पुरुष टीम से पहले भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

खो-खो वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला काफी टक्कर का रहा है। हालांकि पहले टर्न में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 अंक बटोरे। इस दौरान नेपाल की टीम को एक पॉइंट भी लेने नहीं दिया। नेपाल पहले टर्न में अपना खाता भी नहीं खोल सका। वहीं दूसरे टर्न में नेपाल की टीम ने वापसी की। वापसी करते हुए नेपाल ने 18 अंक हासिल किए। लेकिन इस टर्न के साथ भी भारतीय टीम बढ़त बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम के पास अब भी 8 अंक की बढ़त थी।

उसके बाद तीसरे टर्न में भारत के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और वापसी करते हुए 50 से ज्यादा अंक बना लिए। तीसरे टर्न में भारतीय टीम ने शानदार का प्रदर्शन किया। चौथे टर्न में भी टीम इंडिया ने बढ़त बनाए रखी और खिताब पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम तीन टर्न तक बढ़त बनाए रखी। बस कुछ ऐसा ही चौथे टर्न में भी देखने को मिला। टीम इंडिया ने मुकाबले को खत्म होने तक 54-36 से नेपाल को हराया।

यह भी पढ़ें-

भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार नेपाल की टीम को हरा दिया। इसमें इससे पहले ग्रुप मुकाबले में दोनों की भिड़ंत हुई थी और उसमें भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी। पुरुष खो-खो वर्ल्ड कप के पहले सीजन में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष के मुकाबले से पहले महिला टीम का फाइनल मुकाबला खेला गया था। जहां भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 78-40 से मात देकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। पहली बार किसी भी वर्ल्ड कप में भारत को दोहरी खुशी मिली है। (एजेंसियां)

ఖోఖో ప్రపంచ విజేతగా భారత్ పురుషులు

హైదరాబాద్ : ఖోఖో ప్రపంచకప్-2025 లో భారత్ తన సత్తా చాటింది. భారత్ పురుషులు, మహిళల జట్లు విశ్వ విజేతలుగా నిలిచాయి. మెన్స్ ఫైనల్స్ నేపాల్ పై టీమిండియా గెలుపొంది తొలి కప్పును ముద్దాడింది. 54-36 తేడాతో నేపాల్ జట్టుపై విజయం సాధించింది. అంతకుముందు మహిళా జట్టు సైతం నేపాల్ ఉమెన్స్ టీంను చిత్తు చేసి తొలి టైటిల్ ను ఖాతాలో వేసుకుంది. భారత్ వేదికగా జరిగిన ఈ పోటీల్లో మొత్తం 23 దేశాలు పాల్గొన్నాయి.

ఆదివారం సాయంత్రం న్యూఢిల్లీలోని ఇందిరాగాంధీ ఇండోర్ స్టేడియంలో జరిగిన ఫైనల్లో నేపాల్‌ను ఓడించి భారత పురుషుల ఖో ఖో జట్టు తొలి ఖో ఖో ప్రపంచకప్ 2025 టైటిల్‌ను కైవసం చేసుకుంది. ప్రారంభంలో భారత మహిళల ఖో ఖో జట్టు అద్భుతమైన ఫైనల్‌లో నేపాల్‌పై ఆధిపత్యం చెలాయించింది. 78-40తో వారి విజయాన్ని ఖాయం చేసింది.

భారత జాతీయ ఖో ఖో జట్లకు ఒడిశా రాష్ట్రం స్పాన్సర్‌గా ఉన్నందున భారత మహిళల, పురుషుల జట్ల విజయాలు ఒడిశా ప్రజలలో ఆనందాన్ని తెచ్చాయి. మూడేళ్ల స్పాన్సర్‌షిప్‌లో ఒడిశా ఏటా రూ.5 కోట్ల పెట్టుబడి పెట్టనున్నట్లు ప్రకటించింది. జనవరి 2025 నుంచి డిసెంబర్ 2027 స్పాన్సర్‌షిప్ వ్యవధి వరకు ఒడిషా రూ.15 కోట్ల స్పాన్సర్‌షిప్ ప్యాకేజీని అందిస్తుంది. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X