केंद्रीय हिंदी संस्थान ने हर्षोल्लास से मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस, निदेशक ने दिया यह संदेश

हैदराबाद : केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। हैदराबाद केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. फत्ताराम नायक ने ध्वजारोहण कर संपूर्ण देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर नायक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत वीरों ने अपना बलिदान दिया है। आज़ादी के ऐसे कई अनसीन हीरो हैं जिन्हें इस अवसर पर याद करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें-

क्षेत्रीय निदेशक ने 487वें नवीकरण पाठ्यक्रम के हिंदी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सच्चे और भावी नागरिक तैयार करना आपका दायित्व है और इस अवसर पर आपको अपने कर्तव्य पालन की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर 487वें नवीकरण पाठ्यक्रम के शिक्षक व संस्थान के शैक्षणिक व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X