कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन, फिल्म उद्योग में छाया गया मातम

हैदराबाद: कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का निधन हो गया। पुनीत को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। पुनीत की अचानक मौत से परिवार और फिल्म उद्योग सदमें में है।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बताया गया कि कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार को सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर का हाल जाना। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 46 साल की उम्र में ही पुनीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अभिनेता पुनीत के निधन पर मेगा स्टार चिरंजीवी, पवन कल्याण और अन्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि पुनीत अब हमारे बीच नहीं है। उन्होंने संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X