कादम्बरी जबलपुर संस्था: साहित्यकार डॉ टी श्रीलक्ष्मी और देवा प्रसाद मयला को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान

हैदराबाद: कादम्बरी जबलपुर संस्था की ओर से तेलंगाना के साहित्यकार डॉ टी श्रीलक्ष्मी और देवा प्रसाद मयला को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। शहीद स्मारक सभागार (जबलपुर) में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ टी श्रीलक्ष्मी और देवा प्रसाद मयला को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों साहित्यकार को मोती-माला, नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

साथ ही डॉ टी श्रीलक्ष्मी को स्वर्गीय अवधेश कुमार माथुर स्मृति सम्मान, साहित्यिक विधा ‘विविधा’ के लिए प्रदान किया गया। देवा प्रसाद मयला को ‘हाइकु’ विधा के लिए स्वर्गीय अनिल पांडेय स्मृति सम्मान दिया गया। इन साहित्यकारों को तेलंगाना की साहित्यिक संस्थाओं की ओर से बधाई दी गई। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान किया जाना तेलंगाना साहित्यिक क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X