पैरालंपिक-2024 में भारत के लिए हो रही मेडल की बरसात, इस देश का है यह हाल

हैदराबाद : पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत ने छह मेडल जीते थे। इसमें एक भी गोल्ड नहीं था। पाकिस्तान के हिस्से में एक ही मेडल आया था। वह गोल्ड मेडल अरशद नदीम ने जीता था। इसकी वजह से रैंकिंग में पाकिस्तान भारत से ऊपर रहा था। ओलंपिक खत्म होने के बाद पैरालंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के लिए मेडल की बरसात हो रही है। छह गोल्ड समेत 17 मेडल के साथ भारत 17वें नंबर पर है।

पाकिस्तान की तरफ से एक ही एथलीट पैरालंपिक में हिस्सा ले रहा है। इस एथलीट का नाम हैदर अली है। उन्होंने पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की डिस्कस थ्रो F37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। छठी और आखिरी कोशिश में हैदर ने 52.54 मीटर का शानदार थ्रो फेंका।

पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में हुए इस मुकाबले में हैदर ने अपने पहले ही प्रयास में 52.28 मीटर दूर डिस्कस फेंकी थी। फिर चार प्रयास में कमाल नहीं कर पाए लेकिन आखिरी थ्रो में उन्होंने ज़बरदस्त वापसी करते हुए कांस्य पदक पक्का कर लिया। पाकिस्तान मेडल टैली में संयुक्त रूप से 77वें नंबर पर है।
पैरालंपिक में हैदर का चौथा मेडल

यह भी पढ़ें-

हैदर अली ने पैरालंपिक इतिहास में अपना चौथा मेडल जीता है। तोक्यो में उन्होंने इसी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। 2008 में बीजिंग पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा था। हैदर पाकिस्तान के लिए पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एकमात्र एथलीट हैं। पाकिस्तान के पैरालंपिक इतिहास में कुल 4 मेडल ही हैं।

2022 के हांग्जो एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन के दम पर हैदर ने पेरिस खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। इस स्पर्धा में उज्बेकिस्तान के तोलिब्बोय युलदाशेव ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 56.03 मीटर और छठे प्रयास में 57.28 मीटर का थ्रो फेंका। कनाडा के जेसी जेस्सु ने 53.24 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X