IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार शतक, किसी ने नहीं देखा ऐसा जश्न, टूटे हुए पैर को भी भूल गए कोच राहुल द्रविड़

हैदराबाद : आईपीएल 2025 के अंतर्गत सोमवार को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मैच को खेल प्रेमी आसानी से भूलने वाले नहीं है। इसकी खास वजह वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी है। इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाकर तहलका मचा दिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 साल के इस बल्लेबाज ने जबदस्त पारी खेली। मैच देखने वालों के पूरे पैसे वसूल हो गये। वैभव ने अपनी इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके भी लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे ही आईपीएल मैच में शतक लगाकर क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया।

वैभव ने जब शतक ठोका तो राजस्थान रॉयल्स की गैलरी में जश्न का माहोल था। टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के शतक पर जिस तरह से सेलिब्रेट किया वह कमाल का था। वैसे तो राहुल द्रविड़ के पैर में फ्रैक्चर है। इसके कारण वे मैदान पर बहुत कम आते हैं। हालांकि, वैभव के शतक पर वह भूल गए कि उनके पैर में प्लास्टर लगा है और उन्हें दर्द है। शतक की खुशी में राहुल द्रविड़ सभी दर्द को भूल गए। इस दौरान वह अपनी सीट से खड़े होकर तो गिरते-गिरते बच गये।

यह भी पढ़ें-

इसी क्रम में इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गुजरात के लिए इस पारी में कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंद में 84 रन बनाये। इसके अलावा जोस बटलर ने भी 26 गेंद में अर्ध शतक लगाया।

गुजरात टाइटंस ने ॉ 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सबको लगा कि कड़ा मुकाबला होगा। हालांकि, राजस्थान की टीम के लिए वैभव और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की।

वैभव के शतक के अलावा राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद में नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तानी कर रहे रियान पराग ने 15 गेंद में 32 रनों का योगदान दिया। इस तरह राजस्थान ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच को जीत लिया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X