हैदराबाद : आईपीएल 2022 के 31वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने एक ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 7 रन बनाये। बैगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में टीम को दो झटका लगा। दुशमंथा चमीरा ने अनुज रावत और विराट कोहली को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा।
दोनों टीमें इस सीजन में शानदार लय में चल रही हैं। अभी तक दोनों ने 6-6 मैच खेले हैं और उसे 4-4 जीत मिली है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था तो वहीं आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल गजब की फॉर्म में हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम:
केएल राहुल (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, जे होल्डर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एम स्टोइनिस, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, आवेश खान और डी चमीरा।
आरसीबी टीम की टीम:
फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, वानिंदु हसरंगा, शहबाज अहमद, सूयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज, जोस हेजलवुज और हर्षल पटेल।
