हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 62वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को गुजरात टाइटंस ने सात विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 मैच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बनाये। जवाब में गुजरात को 134 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया।
इस मैच में गुजरात को रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में दोनों ने मिलकर 53 रन जोड़े। गुजरात को पहला झटका सातवें ओवर में लगा। शुभमन गिल को मथीशा पथिराना ने पवेलियन भेज दिया। इसके बदा 12वें ओवर में मैथ्यू वेड को मोइन अली ने आउट किया। 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या को मथीशा पथिराना ने पवेलियन भेज दिया। रिद्धिमान साहा 67 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड मिलर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ गुजरात के 13 मैचों में 10 जीत के साथ के 20 अंक हो गए हैं।
चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में डेवोन कॉनवे को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया। पावरप्ले में एक विकेट गिरा और 47 रन बने। टीम को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा। साई किशोर ने मोइन अली को आउट कर दिया। चेन्नई को तीसरा झटका 16 वें ओवर में लगा। ऋतुराज गायकवाड़ को राशिद खान ने पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में शिवम दुबे आउट हो गए। आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने महेंद्र सिंह धोनी को आउट किया।
चेन्नई की टीम में चार बदलाव हुए हैं। रॉबिन उथप्पा, अंबटी रायुडू, ड्वेन ब्रावो और मतीसराहेश थीक्षणा की जगह प्रशांत सोलंकी, मिशेल सैंटनर, नारायण जगदीशन और मथीशा पथिराना को मौका मिला। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया। (एजेंसियां)
दोनों टीमें इस प्रकार रही हैं-
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दूबे, एन जगदीसन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मथीशा पथिराना और मुकेश चौधरी।
गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल औक मोहम्मद शमी।
