हैदराबाद : टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है। रायपुर के नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 7 विकेट से जीता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 208 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 6 रन पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद भी भारतीय टीम ने 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम का टी20 में सबसे बड़ा रन चेज भी है। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पहले ओवर में आउट हो गए। मैट हेनरी ने उनका विकेट लिया। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हो गए। 6 रन पर दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में दिख रही थी। यहां से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। तीसरे ओवर में 24 रन बने और यहां से भारत को वापसी का मौका मिल गया। ईशान किशन और सूर्य कुमार की जोड़ी क्रीज पर टिक गई। ईशान किशन ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। बैटिंग पावरप्ले में ही भारत ने 75 रन ठोक दिए। ईशान किशन 76 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे ने 18 रन ठोक दिए। इसके बाद अर्शदीप पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए, जिसमें एक बार फिर 18 रन लुटे। कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। कॉन्वे 9 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में सीफर्ट भी चलते बने। सीफर्ट 13 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
कीवी टीम 4.2 ओवरों में 43 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रचिन रविंद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 55 रन जोड़कर टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। फिलिप्स ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया। इसके बाद रचिन ने मोर्चा संभालते हुए 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाए।
कप्तान मिचेल सेंटनर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने मार्क चैपमैन (10) के साथ 32 रन, जबकि जैकरी फाउल्क्स (नाबाद 15) के साथ 19 गेंदों में 47 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट सफलताएं मिली। (एजेंसियां)
यह भी पढ़ें-
టీమిండియా ఘన విజయం
హైదరాబాద్ : రాయ్పూర్ వేదికగా న్యూజిలాండ్తో జరిగిన టీ20 మ్యాచ్లో టీమిండియా ఘన విజయం సాధించింది. కివీస్ నిర్దేశించిన 209 టార్గెట్ను కేవలం 15.2 ఓవర్లలోనే ఛేదించింది. భారత ప్లేయర్లు ఇషాన్ కిషన్(76), సూర్యకుమార్ యాదవ్(82), శివమ్ దూబే(36) రఫ్పాడించడంతో గెలుపు సునాయాసం అయింది.
న్యూజిలాండ్ బౌలర్లలో మాట్ హెన్రీ, జకాబ్ డఫ్పీ, సోధి తలో వికెట్ తీశారు. ముందుగా బ్యాటింగ్ చేసిన న్యూజిలాండ్ జట్టు సమష్టిగా రాణించి భారీ స్కోరు సాధించారు. మిచెల్ శాంట్నర్ (47 నాటౌట్), రచిన్ రవీంద్ర (44) కీలక పరుగులు చేయడంతో న్యూజిలాండ్ నిర్ణీత 20 ఓవర్లలో ఆరు వికెట్లు కోల్పోయి 208 పరుగులు చేసింది. టీమిండియా బౌలర్లలో కుల్దీప్ యాదవ్ రెండు వికెట్లు పడగొట్టాడు. (ఏజెన్సీలు)
