क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज

हैदराबाद : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 15 फरवरी से मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की शुरुआत होगी। इसी के अंतर्गत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विमेन ने एक वीडियो जारी किया। इसमें भारतीय क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर 3 टी20 मैच, 3 वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर सभी फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।

टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिताब जीतने के बाद हुए जश्न और नेशनल ड्यूटी पर वापस आने के बारे में बात की। मंधाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कहा, “मैं बहुत व्यस्त थी। हमने बहुत मजे किए, लेकिन अब नेशनल ड्यूटी पर वापस आ गए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल में 19 फरवरी को आयोजित होगा। सीरीज का अंतिम मैच एडिलेड ओवल में 21 फरवरी को होगा। जून से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यह टी20 सीरीज महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा होगी। 12 जून से 5 जुलाई के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होगा।

Also Read-

टी20 सीरीज के बाद 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद टीमें होबार्ट के बेलेरिव ओवल में दूसरा वनडे मैच खेलेंगी। सीरीज का अंतिम मैच 1 मार्च को इसी मैदान पर खेला जाना है। यह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली की आखिरी सीरीज भी होगी, क्योंकि उन्होंने घोषणा की है कि वह भारत के इस दौरे के बाद सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगी। दोनों देशों के बीच 6 मार्च से पर्थ में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X