होशियार ! महानगर में 50 से अधिक नकली डॉक्टरों की पहचान, एफआईआर दर्ज

हैदराबाद : महानगर में नकली डॉक्टरों की पहचान से हड़ंकप मच गया। तेलंगाना वैद्य परिषद के अधिकारियों ने शहर के आईडीपीएल, चिंतल, शापुरनगर सहित अनेक ठिकानों पर गुरुवार को छापा मारा और 50 से अधिक नकली डॉक्टरों की पहचान की है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना वैद्य परिषद के 8 अधिकारियों की टीमों ने शहर के अनेक ठिकानों पर छापा मारा और नकली डॉक्टरों की पहचान की। साथ ही इन नकली डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

यह भी पढ़ें-

इसके अलावा दो नकली डॉक्टरों को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। इस छापा मारी का नेतृत्व तेलंगाना वैद्य परिषद के अधिकारियों में डॉ प्रतिभा लक्ष्मी, डॉ़ किरण, सन्नी डेविस और अन्य ने किया हैं। इस समाचार से शहर में हड़कंप मच गया है कि न जाने पूरे शहर में और कितने नकली डॉक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X