विचाराधीन कैदी नंबर 7697 आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन चंचलगुडा जेल से रिहा, हाथ मलते रह गये प्रशंसक

हैदराबाद: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन चंचलगुडा जेल से रिहा हो गए हैं। तेलंगाना उच्च न्यायालय के अंतरिम जमानत आदेशों की समीक्षा करने के बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें शनिवार सुबह जेल के पिछले गेट से रिहा कर दिया। क्योंकि बड़ी संख्या में प्रशंसक सुबह से ही जेल के सामने मौजूद थे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए जेल अधिकारियों ने पीछे की गेट से रिहा किया। इसके चलते हाथ मलते रह गये प्रशंसक।

चिक्कड़पल्ली पुलिस ने संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन (बन्नी) को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें नामपल्ली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया। अल्लू अर्जुन के वकीलों ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया, 8 अन्य अब भी फरार है।

हालाँकि, बन्नी को शुक्रवार रात को रिहा किया जाना था, लेकिन जमानत दस्तावेज प्राप्त होने में देरी हुई। जेल अधिकारियों ने बन्नी को विचारधीन कैदी नंबर 7697 दिया। उस परिणामस्वरूप, बन्नी को पूरी रात जेल में रहना पड़ा। वह अब चंचलगुडा जेल से गीता आर्ट्स कार्यालय गये। इसके बाद घर के लिए रवाना हो जाएंगे। (एजेंसियां)

यह भी पढ़ें-

చంచల్‌గూడ జైలు నుంచి అల్లు అర్జున్ విడుదల

హైదరాబాద్‌ : చంచల్‌గూడ జైలు నుంచి ఐకాన్ స్టార్ అల్లు అర్జున్ విడుదల అయ్యారు. తెలంగాణ హైకోర్టు మధ్యంతర బెయిల్ ఉత్తర్వులను పరిశీలించిన జైలు అధికారులు శనివారం తెల్లవారుజామున ఆయన్ను జైలు వెనుక గేటు నుంచి విడుదల చేశారు.

సంధ్య థియేటర్ వద్ద జరిగిన తొక్కిసలాట కేసులో శుక్రవారం మధ్యాహ్నం చిక్కడపల్లి పోలీసులు బన్నీని అరెస్ట్ చేశారు. అనంతరం నాంపల్లి కోర్టులో హాజరుపర్చగా 14 రోజుల రిమాండ్ విధించింది. అరెస్టుపై అల్లు అర్జున్ లాయర్లు హైకోర్టును ఆశ్రయించగా మధ్యంతర బెయిల్ లభించింది.

అయితే, శుక్రవారం రాత్రే బన్నీ విడుదల కావాల్సి ఉండగా బెయిల్ పత్రాలు అందే విషయంలో జాప్యం జరిగింది. దీంతో రాత్రి అంతా బన్నీ జైలులోనే ఉండాల్సి వచ్చింది. ప్రస్తుతం చంచల్‌గూడ జైలు నుంచి ఆయన ఇంటికి బయలుదేరారు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X