ICC Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में कदम रखने पर नजर

हैदराबाद : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के ग्रुप बी मुकाबले में आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में कदम रखना चाहेगी। यह मैच कराची के कराची स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते कराची स्टेडियम की पिच कैसी है।

कराची स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी रही है। यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने का काफी मौका मिलता है। अब तक हो चुके चैंपियंस ट्रॉफी में हुए मैचों में यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। साउथ अफ्रीका ने यहां अफगानिस्तान के खिलाफ 300 से ज्यादा का स्कोर बनाकर मैच जीता था। वहीं इंग्लैंड भी टूर्नामेंट में 300 के ऊपर स्कोर दो बार बना चुकी है। ऐसे में आज के मैच में भी बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।

Also Read-

कराची में मौसम की बात करें तो आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में मैच पूरा होने की उम्मीद है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पूरे 50-50 ओवरों का मैच हो सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दक्षिण अफ़्रीका: रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, रासी वैन डेर डुसेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, मार्को जानसन और लुंगी एनगिडी।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर (कप्तान), आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X