Crime News: छात्रावास में नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने वाला वार्डन गिरफ्तार

हैदराबाद: हयातनगर पुलिस ने लड़कों के छात्रावास में नाबालिगों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक वार्डन को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी के मूल निवासी मुर्रम कृष्णा (35) हयातनगर स्थित एक लड़कों के छात्रावास में वार्डन के रूप में काम कर रहा था और उसी परिसर में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि रात के समय कृष्णा छात्रावास में जाता था नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार किया। कभी-कभी बाथरूम में भी जाता और लड़कों का यौन उत्पीड़न करता था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने और लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X