वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का हिंदी दिवस समारोह ऐसे हुआ संपन्न, आपने दिया यह संदेश

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति हैदराबाद द्वारा हिंदी दिवस कार्यक्रम शनिवार को हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के सभागृह में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक राजभाषा, भारत डायनिलिक्य लिमिटेड रक्षा मंत्रालय हैदराबाद के होमनिधि शर्मा रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्राचार्या स्टेनली डिग्री एंड पीजी कॉलेज श्रीमती प्रतिभा पारकर प्रमुख मौजूद रही।

हिंदी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने किया। इस मौके पर प्रसिद्ध कवि डॉ. प्रभास चंद्र सिंह चन्दर की पुस्तक” संक्षिप्त महाभारत” का लोकार्पण भी किया गया।

नगर के चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल ने कवि प्रभास चंद्र का संक्षिप्त में परिचय दिया। जबकि प्रसिद्ध कवयित्री सुधा ठाकुर, दिनेश सिंह ठाकुर और राजभाषा अधिकारी ई सी आई एल राज नारायण अवस्थी ने पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें-

आयोजित हिंदी दिवस के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर के कई विद्यालयों की हिंदी अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी का संचालन अरुंधति कुलकर्णी ने किया। अध्यापिकाओं का विवरण डॉ. रेखा देवी ने दिया। समिति के प्रमुख परामर्शदाता प्रदीप जाजू की मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगे।

कार्यक्रम का संचालन व संयोजन समिति की सचिव सुधा ठाकुर ने किया। पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्तराम के धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X