तेलंगाना में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के नलगोंडा जिले के पेद्दावुर मंडल के तुंगतुर्ती गांव के बाहर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट के साथ ट्रेनी पायलट की भी मौत हो गई।। दोनों लाशे पूरी तरह से जल गये। उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, राजस्व व चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब हेलीकॉप्टर गिरा तो वहां भीषण आग लग गई। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण विमान बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतक ट्रेनी पायलट की पहचान तमिलनाडु निवासी महिमा के रूप में की गई है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर गुंटूर जिले में माचर्ला केंद्र ‘फ्लाई टेक क्यूबेशन एकेडमी’ से संबंधित बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X