हैदराबाद: आज (मंगलवार) पूरे तेलंगाना के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसी के चलते हैदराबाद सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कामारेड्डी, सिरसिल्ला, रंगारेड्डी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यादाद्रि, नलगोंडा, सूर्यापेट में मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गई है।
यह भी पढ़ें-
वहीं कल (सोमवार) हैदराबाद भर में भारी बारिश होने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। इसके चलते HYDRA, DRF, MRT की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं। भारी मोटरों की मदद से सड़कों से पानी हटाया जा रहा है। कल रात सरूरनगर में 11.2 सेमी, उप्पल – 8.1 सेमी, बंडलगुडा – 7.9 सेमी, हयातनगर – 7.2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
