कोरोना की जंग जीतकर आंध्र प्रदेश पहुंचे राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, जोरदार स्वागत

अमरावती : कोरोना की जंग जीतकर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन आज हैदराबाद से विशेष विमान से गन्नावरम हवाईअड्डे पहुंच गये।

गौरतलब है कि दिल्ली दौरे के बाद इस महीने की 15 तारीख को राज्यपाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। इसके बाद राज्यपाल बिश्वभूषण का हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अस्पताल में इलाज किया गया।

राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन अब कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गये हैं। पूर्ण स्वास्थ्य हो जाने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गये हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन गन्नावरम से विजयवाड़ा के राजभवन के लिए रवाना हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X