पूर्व प्रधानमंत्री और तेलंगाना के लाड़ले बेटे पीवी नरसिम्हा राव की प्रतिमा का अनावरण, ज्ञानभूमि में शताब्दी समारोह

हैदराबाद: राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने पूर्व प्रधानमंत्री और तेलंगाना के लाड़ले बेटे पीवी नरसिम्हा राव की प्रतिमा का सोमवार को अनावरण किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री केसीआर ने पीवी शताब्दी समारोह के अवसर पर पीवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राज्यपाल ने पीवी मार्ग का भा उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, एमएलसी, सांसद, पीवी परिवार के सदस्य और कई अधिकारी शामिल थे। तेलंगाना सरकार ने नेकलेस रोड पर 26 फुट ऊंची पीवी कांस्य प्रतिमा को स्थापित किया है। शताब्दी समारोह का आयोजन पीवी रोड स्थित ज्ञानभूमि में किया जाएगा।

दूसरी ओर पीवी शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष के केशवराव ने स्पष्ट किया कि पीवी शताब्दी समारोह राज्य के साथ-साथ देश और विदेश में यादगार तरीके से आयोजित किया गया है। केके ने पीवी रोड पर ज्ञानभूमि में आयोजित पीवी शताब्दी समापन समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया। पिछले साल सीएम केसीआर ने फैसला किया कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पीवी को शताब्दी समारोह को भव्य रूप से आयोजित करना चाहिए। इसके चलते साल में उत्सव को अच्छी तरह से किया गया। कोरोना के कारण कुछ कार्यक्रम संभव नहीं हो सका।

इसी क्रम में उपराष्ट्रपति वेंकय्या नायुडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनके जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वेंकय्या ने ट्वीट में कहा कि पीवी एक महान राजनेता, आर्थिक सुधार के अग्रदूत और बहुमुखी प्रतिभाशाली थे। ऐसे महान नेता को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पीवी ने आत्मनिर्भरता और स्वयं विकास को प्रमुखता दी है। मातृभाषा को प्रमुखता दी है। पीवी सेवाओं को देश लंबे समय तक याद करेगी।

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंति है। तेलंगाना सरकार आधिकारिक तौर पर पीवी शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है। पामुलपर्ती (Pamulaparthi) वेंकट नरसिंह राव उनका पूरा नाम है। पी रंगाराव के बेटे पीवी नरसिम्हा राव है। उनका जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था।

पीवी की शिक्षा उस्मानिया विश्वविद्यालय, बॉम्बे विश्वविद्यालय और नागपुर विश्वविद्यालय में हुई है। पीवी नरसिम्हा राव को तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। एक उद्यमी और वकील के रूप में कार्य करने के बाद नरसिम्हा राव ने राजनीति में प्रवेश किया और कई महत्वपूर्ण पद बखूबी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X