पूर्व IAS अधिकारी अकुनुरी मुरली का सरकार से सीधा सवाल- “शिक्षा को आवंटित राशि को खर्च क्यों नहीं किया?”

हैदराबाद: पूर्व आईएएस अधिकारी अकुनुरी मुरली ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि आरटीआई के आंकड़े बताते हैं कि सीएम केसीआर को गरीब बच्चों की शिक्षा से कितना प्यार है। आरटीआई गणना के अनुसार, तेलंगाना सरकार के बंगारू तेलंगाना में पिछले 8 सालों में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत लगभग 9,456 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग में खर्च नहीं किये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस राशि को बिना खर्च किए ही दबाकर रखा गया।

उन्होंने कहा कि अगर तेलंगाना सरकार 40 फीसदी फंड दी होती तो केंद्र सरकार 60 फीसदी राशि देती। उन्होंने आलोचना की कि तेलंगाना सरकार अपना हिस्सा नहीं दिये जाने के कारण केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत धनराशि बर्बाद हो गई है। व्यंग्य कसते हुए कहा कि यह केसीआर सरकार की गरीब बच्चों की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता है। अकुनुरी मुरली ने इस आशय का ट्वीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X