‘कबीर कोहिनूर सम्मान-2023’ से डॉ पूजा अलापुरिया सम्मानित

दिल्ली : कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों में अग्रसर प्रतिभाशाली हस्तियों को ‘कबीर कोहिनूर सम्मान’ एवं ‘कबीर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। बड़ी खाटू स्थित संत श्री कबीर आश्रम द्वारा दिल्ली के डॉ. भीमराव आम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के सभागार में सम्मान समारोहआयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रथम सूची में देशभर से सौ उत्कृष्ट प्रतिभाओं में से चयनित नवी मुंबई की डॉ पूजा हेमकुमार अलापुरिया ‘हेमाक्ष’ को शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर होने और उनके किये गये योगदान के लिए ‘कबीर कोहिनूर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद महंत बालकनाथ महाराज व कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, भारत सरकार के पूर्व टी. बोर्ड सदस्य भारत भूषण महंत नानक दास महाराज, डॉ. सौरभ पांडेय (मानद कुलपति-जिम्बॉब्वे), भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं फिल्म निर्माता डॉ. संदीप मारवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में आपको सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X