प्रमुख चिकित्सक और समाजसेवी डॉ पशुमर्ती सत्यनारायण मूर्ति का निधन

हैदराबाद : प्रमुख चिकित्सक और समाजसेवी डॉ पशुमर्ती सत्यनारायण मूर्ति का रविवार को निधन हो गया। डॉ मूर्ति की बेटी रमा प्रभाकर ने ‘तेलंगाना समाचार’ को बताया कि सोमवार को सुबह 10.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि डॉ मूर्ति का जन्म विशाखापट्टणम जिले के यलमंचली में हुआ था। उन्होंने विशाखपट्टणम के मिस्टर एबीएन कॉलेज से स्नातक और आंध्रा मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक (एमबीए) की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे लंदन गये। वहां पर उन्होंने रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन इंटरनेशनल साइंसेस की सदस्यता प्राप्त की। इस दौरान अनेक प्रपत्र पेश किये।

दो दशक तक उन्होंने वहां पर चिकित्सा सेवा की। उनकी सेवा को देखकर लंदन की शासन सभा में भी सम्मानजनक स्थान दिया। डॉ मूर्ति वहां पर हमेशा भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देते रहे। इसी बीच मातृभूमिक की सेवा करने के लिए वे स्वदेश लौट आये। डॉ मूर्ति यहां पर आखिर सांस तक लोगों की चिकित्सा सेवा की। वे जात-पात का भेदभाव नहीं करते थे। इनके पिता भी एक डॉक्टर थे। डॉ मूर्ति के निधन पर लेखिका और वाजा इंडिया आंध्र प्रदेश की महासचिव डॉ निर्मला चिटिल्ल और अनेक समाजसेवी और लेखकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X