Telangana : संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा ध्वस्त, भैंसा में एक बार फिर तनाव

हैदराबाद : तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा शहर में संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को ध्वस्त किया गया। इसके चलते एक बार फिर भैंसा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के आरटीसी बस स्टैंड के सामने अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। इसके चलते अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ और आंख आंशिक रूप से टूट गया।

अंबेडकर की प्रतिमा की ध्वंस्त किये जाने की जानकारी मिलते ही दलित समुदाय और युवाओं ने बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आंदोलन पर उतार आये। इस दौरान आंदोलनकारियों ने रास्ता रोको भी किया और अंबेडकर की प्रतीमा को ध्वस्त किये जाने वाले व्यक्ति को सौंपे जाने की मांग की।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे भैंसा के एएसपी किरण खरे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आंदोलन को समाप्त करने का सुझाव दिया। फिर भी आंदोलनकारियों ने बसों पर पत्थरों से हमला किया। इस घटना में अनेक बसों के शीशे टूट गये। इसके चलते भैंसा में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया।

इसी क्रम में एक व्यक्ति ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। यह देख पुलिस ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। तहसीलदार विश्वम्भर ने घोषणा की कि शहर में अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन दिन के लिए धारा 144 लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X