Delhi Liquor Scam: हैदराबाद में एक और गिरफ्तार, जल्द हो सकते हैं और बड़े-बड़े गिरफ्तार!

आज का विचार

गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती है। वह तो केवल अपनी खुशी बिखेरता है। उसकी खुशी ही उसका संदेश है।

  • महात्मा गांधी

हैदराबाद: सीबीआई ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में एक और आरोपी को हैदराबाद में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में हैदराबाद के बोइनपल्ली निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक सीबीआई ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसी बीच एक खबर तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है कि सीएम केसीआर के परिवार के सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। खबरों में दावा किया गया है कि मुनुगोडु उपचुनाव से पहले यह गिरफ्तारी हो सकती है। इसका गहरा असर उपचुनाव पर पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

इससे पहले विजय नायर और समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया। सीबीआई के मुताबिक अभिषेक पूछताछ में सहयोग नहीं दे रहा था। इसक चलते उसकी गिरफ्तारी की गई। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्धारण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के बारे में अभिषेक से पूछताछ की जा रही थी। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की थी। इसके लागू होने से दिल्ली सरकार के राजस्व में 400 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जांच के आदेश होने के अगले ही दिन दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति वापस ले ली थी और पुरानी नीति लागू करने का फैसला किया था। इस कथित घोटाले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया था।

इनके अलावा और भी अन्य के खिलाफ जांच एजेंसी ने केस दर्ज किया था। इसके बाद मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। उनके बैंक लॉकर भी खंगाले गए थे। सिसोदिया ने दावा किया था कि सीबीआई को कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच एजेंसी ने उनके दावे को गलत बताते हुए कहा था कि अभी किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी गई है।

इसी क्रम में मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को दिल्ली में एक आरोपी के घर छापे में एक करोड़ की नकदी बरामद की थी। शुक्रवार को भी ईडी ने दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में छापे मारे थे। ईडी ने अब तक दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगह छापेमारी की है। शराब वितरक, शराब बनाने वाली कंपनियों के मालिकों के निवास और कार्यालय पर छापे मारे गए हैं। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X