Road Accident: कामारेड्डी हादसे में मरने वालों की हो गई 9, प्रधान मंत्री मोदी ने जताया दुख और…

हैदराबाद: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार शाम को एल्लारेड्डी थाना क्षेत्र के हसनपल्ली गेट के पास हुआ।

25 यात्रियों को ले जा रही टाटा ऐस वाहन को सामने से आ रही तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मा दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि दो अन्य की हालत गंभीर है। घायल 14 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कामारेड्डी जिले के पिटलम मंडल के चिल्लर्गी गांव निवासी सौदरपल्ली माणिक्यम का पिछले गुरुवार को निधन हो गया था। दशदिनकर्म के बाद रिवाज के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों को रविवार को एल्लारेड्डी शहर सप्ताहांत बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए ले गये। कार्यक्रम के बाद सभी गांव के लिए रवाना हुए। टाटा ऐस का चालक तेज रफ्तार से चलाने के कारण निजामसागर मंडल के हसनपल्ली गेट पास सामने से आ रही लॉरी को टक्कर मार दी। लॉरी चालक ने दुर्घटना को बचाने के लिए लॉरी को सड़क के नीचे उतार दिया। मगर कोई लाभ नहीं मिला।

हादसे में ऑटो चालक सायलू (25), लच्चव्वा (45) अंजव्वा (40), वीरमणि (38) सायव्वा (40) वीरव्वा (70) गंगामणि (45) एल्लय्या (45) और पोचाय्या (44) की मौत हो गई। एल्लारेड्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कामारेड्डी सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संतप्त परिवार के प्रति गहरी साहनुभूति व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ्य होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को परिवार को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X