क्राइम: नहीं निभा सका अवैध संबंध का बंधन, इसीलिए दंपत्ति ने कर दी उसकी पत्नी पूजा की हत्या

हैदराबाद : कोई भी व्यक्ति शादी के बाद बदल जाता है। बदलना भी चाहिए। एक नया जीवन शुरू करता है। शुरू करना भी चाहिए। पत्नी के साथ पति व्यस्त हो जाता है। व्यस्त होना भी चाहिए। ऐसे ही एक युवक ने शादी कर ली और अपनी पत्नी के साथ नया जीवन शुरू किया और आनंद से जिंदगी बिताने लगा। मगर बगल के कमरे में दंपत्ति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। अर्थात सहन न कर सकें। इतने दिनों तक उनके करीब रहने वाला व्यक्ति उनके पास आना और देखना भी बंद कर दिया। यह देखकर उस दम्पत्ति को क्रोध आया। उन्होंने उस व्यक्ति से बदला लेने की ठान ली।

इसी क्रम में उस दंपति ने अपने अवैध बंधन में आड़ मानकर उसकी पत्नी पूजा की निर्मम की हत्या कर दी। जिसके साथ व्यक्ति ने शादी की थी। इसके बाद कहानी बनाई कि पूजा के प्रेमी ने आकर उसकी हत्या की है। मगर पुलिस को उनके बयान पर शक हुआ। पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि झारखंड निवासी राजेश वर्मा जीडिमेट्ला के विनायक नगर में पांच सालों से रह रहा है। उनके बाजू के कमरे में उत्तर प्रदेश निवासी संजित और रिंकु दंपत्ति भी रह रहे हैं।

कोरोना काल में ऑटो चालक संजीत कर्ज में डूब गया है। इसी समय राजेश रिंकु के करीबी हो गया। उसके साथ अवैध संबंध बनाये। इतना ही नहीं उनके घर का खर्च भी देने लगा। संजीत को रिंकु और राजेश के अवैध संबंध का पता चला। लेकिन वह पत्नी को पैसे मिलने के कारण चुप रह गया। राजेश ने इसी साल झारखंड निवासी पूजा (21) के साथ शादी कर ली और उसे उसी घर लेकर आया। तब से राजेश रिंकु से दूर रहने लगा।

राजेश ने रिंकू को घर का खर्चा भी देना बंद कर दिया। पूजा के आने से रिंकु आर्थिक संकट में पड़ गई। राजेश को पूरी तरह से दूर होते देख वह बर्दाश्त न कर सकी। उसने पति के साथ पूजा की हत्या करने साजिश रची। इसी महीने की 10 तारीख को राजेश के काम पर जाने बाद कमरे सो रही पूजा की तकिये से गला घोंटकर हत्या कर दी।

दंपत्ति ने पहले पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी और एक व्यक्ति आये और पूजा को अपने साथ ले जाने की जबरन कोशिश की। मगर पूजा के मना करने पर उसकी हत्या कर दी। मगर पुलिस को उनके व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दो दिन में असली अपराधी का रिंकु और संजित होने का पता लगाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X