हैदराबाद: तेलंगाना में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। रविवार की तुलना में सोमवार को इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है।
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कल कोरोना के 1,673 मामले दर्ज किये गये थे। आज 1, 825 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 351 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो गई है।
राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.58 फीसदी है। रिकवरी रेट 97.26 फीसदी है। तेलंगाना में फिलहाल 14,995 एक्टिव केस हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन मामलों का जिक्र नहीं किया है।
