तेलंगाना कुंभ मेला सम्मक्का-सारलम्मा मेडारम जातरा के लिए केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, जानने के लिए पढ़ें खबर

हैदराबाद : केंद्र सरकार ने तेलंगाना के लोगों के लिए खुशखबरी दी है। केंद्र भारत के सबसे बड़े गिरिजन सम्मक्का सरलम्मा मेडारम जातरा के लिए बड़े पैमाने पर धन जारी करने को तैयार हो गई है। भारत सरकार ने 2.5 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है।

एशिया के सबसे बड़े मेडारम सम्मक्का-सरलम्मा जातरा हर दो साल में माघ की पूर्णिमा के दिन आयोजित किया जाता है। इस साल भी 16 से 19 फरवरी तक होने वाले इस जातरा में एक करोड़ पचास लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

मालूम हो कि तेलंगाना सरकार मांग कर रही है कि मेडारम जातरा को राष्ट्रीय त्योहार घोषित किया जाये। मेडारम जातरा को राष्ट्रीय दर्जा देकर विशेष धनराशि आवंटित करें।

इसके लिए तेलंगाना की ओर से मंत्री और नेताओं ने कई मौकों पर केंद्र को पत्र लिखा हैं। अब केंद्र सरकार ने मेडारम सम्मक्का-सरलम्मा जातरा के लिए फंड जारी करने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X